मुगलसराय थाना क्षेत्र के डांडी गांव के समीप बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन मनबढ़ युवकों ने स्कूटी सवार युवक शोएम को रोककर मारपीट की और उसकी स्कूटी लेकर भाग गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। रामपुर सिंघनी निवासी शोएब अपने मित्र रिजवान के साथ पीडीडीयू नगर से वाराणसी स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था। डांडी गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली और उस पर हमला कर दिया। मारपीट में शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आरोपी उसकी स्कूटी लेकर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।