स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत भाजपा का दो अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने लाल दिग्गी स्थित गणेश मंदिर में सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रभारी मंत्री के साथ सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, ईओ नगर पालिका, एडीपीआरओ, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल और ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी स्वच्छता ही सेवा महाभियान में शामिल हुए। इस मौके पर शिवम, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अनिल कुमार मौर्य, परविंदर लाल, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।