फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के दुरूपयोग की सभासदों ने डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले को लेकर सोमवार को नगर पंचायत महराजगंज के सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि नगर पंचायत महराजगंज में बिना किसी बैठक और बिना धन पास कराए फर्जी तरीके से टेंडर करवाकर क्षेत्र में और नगर सीमा से बाहर ग्रामसभा प्रतापपुर में अध्यक्ष के परिवार के स्कूल पर स्टील ट्यूबलर पोल लगवाया गया है। जब से रेनू देवी नगर पंचायत की अध्यक्ष हुई तब से आज तक मात्र 12 बार बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सभासद जो भी समस्या अपने-अपने वार्ड की बताते है, उसके विपरीत सरकारी धन को खर्च किया जा रहा है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान छिड़काव और फागिंग कराना मात्रा कागज तक ही सिमित है। इससे पूर्व के अध्यक्ष सीता राम कांदू के समय जो पोल लगा था वह उचित देख-भाल न होने के कारण जर्जर हो चुका है। जनसूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में बताया गया कि लगवाए गए पोल की संख्या 118 बतायी गई। जब कि वर्तमान समय में 221 पोल बताए जा रहे है। सभासदों का यह भी कहना कि पूर्व में लगवाए गए पोल का भुगतान आज तक नहीं किया गया। फिर भी नए पोल लगवाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासदों ने अध्यक्ष द्वारा कराए गए कार्यो की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। इस मौके पर सभासदों में हाजी रहीमुल्ला, हसीना बानों, फैयाज अहमद, मनीष मिश्र, राजेंद्र शर्मा, नौशाद अहमद, दयाराम यादव, पुष्पा यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें