फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन शांतिपूर्ण संपन्न, संस्कृत की परीक्षा रिजर्व सेट से कराई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 273 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मेंहनगर के मां शारदा इंटर कॉलेज में पेपर आउट होने के कारण इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा रिजर्व सेट से कराई गई। परीक्षा के दौरान सचल दल की टीमें लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं, जिससे परीक्षा नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से कराई जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 273 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरु हुई थी जो 12 मार्च यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 731 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 698 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 33 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के एक अन्य विषय की परीक्षा में कुल 54 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 48 ने परीक्षा दी और छह अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। पूर्व में मेंहनगर क्षेत्र के मां शारदा इंटर कॉलेज सिंहपुर सरैया में संस्कृत का पेपर आउट होने के कारण एहतियात के तौर पर रिजर्व सेट से परीक्षा कराई गई। संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 4956 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 4592 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 364 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीमें पूरे दिन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें