उच्च न्यायालय के आदेश पर माहुल में मापी करती राजस्व विभाग की टीम।
कस्बा माहुल के सोमवारी बाजार स्थित ताल की जमीन की रविवार को उच्च न्यायालय के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मापी कराई। इस पर 11 लोगों का अवैध कब्जा पाया गया। सोमवारी बाजार जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ की भूमि राजस्व अभिलेखों में ताल और झलकाते की भूमि है। कस्बा के पठान मोहल्ला निवासी नैयर खान न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय के आदेश और डीएम के निर्देश पर एसडीएम फूलपुर ने सरकारी भूमि की मापी के लिए राजस्व टीम गठित की। इसके क्रम में तहसीलदार न्यायिक शौकत अली, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, देवेंद्र राम और लेखपाल सौरभ राय, सोनू गिरी, वीरेंद्र कुमार ने भूमि की मापी की और अवैध कब्जे को चिह्नित किया। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ताल की भूमि की मापी की गई। इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जाएगी।