फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में छाया रहा बाल विकास पुष्टाहार और सफाई कर्मियों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला ब्लॉक के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों ने भाग लिया। सदन में स्वास्थ्य, शिक्षा विकास, विद्युतीकरण आदि का मुद्दा सदस्यों ने सदन में उठाया। सदन की कार्रवाई चालू होने पर सहायक विकास अधिकारी रामपट के द्वारा क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने 2021- 22 और 2022- 23 का क्षेत्र पंचायत का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कुल पंचम वित्त, केंद्रीय वित्त, और राज्य वित्त के तहत इन वित्तीय वर्षों में तीन करोड़ 95 लाख का बजट प्राप्त हुआ था। जिसमें से अब तक लगभग 82 से ज्यादा गांव में काम क्षेत्र पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है। लगभग तीन करोड़ का बजट खर्च होगा। अबकी क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों का मानदेय उनके खातों में भेजा जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान अशरफपुर के प्रधान दिनेश यादव के द्वारा बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी पर सवाल उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में बाल विकास पुष्टाहार विकास विभाग के द्वारा बांटे जाने वाले पुष्टाहार में भारी अनियमितता है। जिसके बाबत सीडीपीओ मनोज कुमार से इस मामले में वितरण में अनियमितता की शिकायत और सही करने के लिए कहा गया जिस पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि राशन कम आता है पैकेट कम मिलते हैं और सब को नहीं मिल सकता। सदन में बाल विकास पुष्टाहार का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था जिससे मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं मिल सका। वहीं प्रधानों ने सफाई कर्मियों के मामले पर सवाल उठाए की सफाई कर्मी बिना प्रधान की स्वीकृति के गांव से गायब हो जाते हैं। गांव में साफ सफाई के लिए कहा जाता है तो वह जिले पहुंचकर अपना तबादला अपनी सुविधानुसार करा लेते हैं। सदन में लोगों ने अहरौला कप्तानगंज मार्ग का मुद्दा उठाया और पूरे जोर-शोर से मांग की सदन में मौजूद विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु इस मुद्दे को सदन में ले जाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील अहमद ने सवाल उठाया कि अहरौला और कप्तानगंज मार्ग गड्ढा मुक्त करने की मांग करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जो बहुत दुखद और निंदनीय है। जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव ने ग्राम सचिव के द्वारा किए जा रहे शोषण पर सवाल उठाए। बैठक में न तो कोई बिजली विभाग से ना तो कोई बाल विकास से, न ही बीआरसी दफ्तर से, नही स्वास्थ्य विभाग से ही कोई प्रतिनिधि वहां मौजूद था। सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ब्लाक प्रमुख शाहिना शकील और मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील अहमद, भाजपा उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, हरिकेश यादव, अनिल सिंह, बालमुकुंद सिंह, डॉ अशोक सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रधान संघ के संजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें