फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
भगत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में 17 जनवरी को हुई मारपीट में घायल अधेड़ की शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी भगत सिंह (58) ने अपनी पुत्री का विवाह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में किया था। वह 13 जनवरी को बेटी के यहां खिचड़ी लेकर गया था। बेटी का नया मकान बन रहा था तो उसने पिता को रोक लिया। इसी बीच 17 जनवरी को बेटी के पति व उसके भाई में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में भगत सिंह के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें