फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होटल संचालक को मनबढ़ युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल पर बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह की संख्या में पहुंचे मनबढ़ युवकों ने धावा बोल दिया। मनबढ़ों ने होटल संचालक को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा होटल में घुसकर तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच हमलावरों को हिरासत में ले लिया। सिधारी थाना के नरौली क्षेत्र निवासी दो भाई दीपक व सूरज चौहान रोडवेज के पूर्वी गेट के सामने स्थित होटल का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर उनके होटल पर आए कुछ युवकों ने भोजन किया। भुगतान के समय गंदी नोट को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी होने लगी। उस समय उक्त युवक होटल मालिक को धमकी देते हुए चले गए। शाम को दीपक होटल में था और उसका भाई सूरज खरीदारी करने गया था। उसी समय पांच-छह की संख्या में उक्त युवक होटल पर पहुंचा और दीपक पर हमला बोल दिया। मनबढ़ युवकों के हमले में दीपक लहूलुहान हो गया। हमलावरों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली में उनसे पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें