फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मीड डे मील प्रभारी को प्रधानाध्यापक ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अजमतगढ़ में मीड डे मील प्रभारी ने प्रधानाध्यापक पर ऑफिस में आकर मारपीट करने का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराया है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। मिड डे मील प्रभारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक की ओर से 15 दिन पहले भी फोन पर मारने की धमकी दी गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अजमतगढ़ में कार्यालय सहायक मीड डे मील प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालय बेल्सर के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह 15 दिन पहले कार्यालय सहायक नीरज यादव को फोन पर गाली देते हुए मारने की धमकी दिए थे। इसके बाद 28 नवंबर सुबह 11.30 बजे धनंजय सिंह ने कार्यालय आकर उन्हें भी पीटने लगे। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि धनंजय सिंह कई बार कार्यालय में आकर कर्मचारियों से मारपीट और बदसलूकी कर चुके हैं।
विज्ञापन

00

वर्जन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- हेमराज मीणा, एसपी आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें