फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुल के गार्डर दे रह झटका, चलना खतरे से खाली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सिधारी मुहल्ले को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए पुल बना है, लेकिन यह अब लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। पुल पर लगे गार्डर जहां झटके दे रहे हैं वहीं पुल की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। ऐसे में लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। शारदा चौराहे पर बना पुल मुख्य शहर से सिधारी मुहल्ले को जोड़ता है। इसी मार्ग से होकर मऊ और बलिया जनपद की बसें और लोग आवागमन करते हैं। लेकिन पुल की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि इस पुल के गार्डर खुल गए हैं। जो आवागमन के दौरान झटके दे रहे हैं। गाड़ियां गुजरते समय तेजी से झटका लगता है। इतना ही नहीं है पुल के फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। इन दुकानों के सामने ठेले वाले अपनी दुकान सजा लेते हैं। जिसके कारण यह पुल पूरे समय जाम की समस्या से जूझता है। पुल पर चलना खतरे से खाली नहीं है। एक तरफ इसके गार्डर खराब हो चुके हैं। दूसरी ओर इसका एप्रोच प्रतिवर्ष किसी न किसी तरफ धंस जाता है। निर्माण खंड पांच के अधिशासी अभियंता संकर्षण लाल ने बताया कि बरसात के बाद इसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। साथ ही इस पर जो अवैध रूप से दुकानें लगाई जा रही हैं उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें