फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुलडोजर नीति गलत, संविधान से चलता है देश : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। सरकार की जो बुलडोजर नीति है वह गलत है। देश बुलडोजर से नहीं बल्कि संविधान से चलता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अतरौलिया विकास खंड के सेनपुर गांव में पत्रकारों से कही। वह शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने स्व. लल्ली देवी देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश कहा कि सदन में सरकार जवाब के साथ नहीं आती है। विपक्ष सवाल करता है तो विपक्ष के सवाल का जवाब सरकार के पास नहीं होता है। बीजेपी को महंगाई से कोई फर्क नहीं पड़ता है, बीजेपी को उनके सबसे करीबी मित्र विश्व के नंबर दो से कहां पहुंच गए इससे भी फर्क नहीं पड़ता। अदानी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ डूब गए। सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब गया। सरकार जनता के दुख दर्द को नहीं समझ रही है, समाज में खाईं पैदा कर रही है। विपक्ष के सवालों का जवाब दिए बगैर सदन बंद कर दिया। प्रयागराज शूटआउट में शहीद हुए आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र निवासी संदीप निषाद के परिवार के प्रति उन्होंने सहानुभूति जताते हुए कहा कि सरकार घटना का खुलासा करेगी। इसके बाद वह उनके घर जाएंगे अभी जाएंगे तो कहेंगे सहानुभूति बटोरने आए हैं, वोट की राजनीति करने आए हैं। जो लोग कहते थे कि मिट्टी में मिला देंगे उनसे पूछिए कि टॉप टेन या टॉप हंड्रेड माफियाओं की लिस्ट कब आएगी। कहीं ऐसा न हो कि बीजेपी के लोग भी उसमें आ जाएं। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग हम कर रहे हैं, जातिगत जनगणना हो जाए और बाबा साहब आंबेडकर ने जो संविधान दिया है उसके हिसाब से हक और सम्मान मिल जाए तो समाज बहुत आगे बढ़ता दिखाई देगा। उन्होंने प्रयागराज की घटना को सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि वह भाजपा से उम्मीद छोड़ दें, 2024 में हम सब मिलकर सबक सिखाएंगे। सीएम योगी विकास करने में नाकाम रहे हैं। लखनऊ में शपथ सपा के बनाए स्टेडियम में लेते हैं, मैच देखने स्टेडियम जाते हैं यहां तक कि अपने गोरखपुर में अभी तक कोई काम नहीं किया है। अगर सपा की सरकार होती तो आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मैच होता। सरकार आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिगूफा छोड़ रही है जबकि बजट में कोई जिक्र नहीं है।
निरहुआ को न लें सीरियसली, गाने देखकर करें मनोरंजन
बूढ़नपुर। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा महंगाई के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पत्रकारों को सपा का प्रतिनिधि बताए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह कलाकार हैं। यूट्यूब पर जाकर पत्रकार साथी उनके गाने देखकर मनोरंजन करें उन्हें सीरियसली न लें। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार बहुत बदल गया है कानपुर की घटना इसका उदाहरण है। सरकार पीडब्ल्यूडी, बिजली और स्वास्थ्य जैसे विभाग में बजट का 30 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सकी है यही कारण है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। सड़कें खराब हैं। जानवरों से किसान परेशान हैं, आए दिन जानवर के कारण एक्सीडेंट होते हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर कहां रहेंगे वह स्वयं जाने
बूढ़नपुर। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी लोकसभा के चुनाव में जो हार भाजपा को मिली है उसका आकलन अभी तक नहीं कर पाई है। हारे इसलिए कि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर कहा कि वह कहां रहेंगे वह स्वयं जाने उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें