फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: देव दीपावली पर बिखरी हजारों दीपों की आभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर हजारों दीपों की आभा बिखर रही थी। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

देव दिपावली का पर्व नगर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शाम होते ही नगर के गौरीशंकरघाट, कदमघाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ों लोग उमड़े थे। दीप महोत्सव पर तमसा नदी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। आरती के बाद हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। घाटों पर दीपों से बनाई गई रंगोली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसी क्रम में नगर के गोदामघाट के तमसा तट पर दीप जलाए।
मेंहनगरः कस्बे के ऐतिहासिक लखरांव पोखरे का महादेव घाट कार्तिक पूर्णिमा व देवदीपावली के पावन पर्व पर पं. गोविंद दीक्षित की देख-रेख में लोगों के सहयोग से ग्यारह हजार दीपों से जगमगा उठा। महादेव घाट से लेकर मंदिर घाट तक मोमबत्ती और दीपों से सजाया गया था। पंक्तिबद्ध दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा रहा था। कस्बे के सैकड़ों लोग इस अवसर पर देव दीपावली देखने उमड़ पड़े थे। भव्य आरती के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष कौशिल्या रामबदन कन्नौजिया ने सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण कराया। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम रामानुज शुक्ला, प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक चौहान, सतेंद्र दीक्षित, वीरेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें