फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सुदामीपुर मोड़ पर मंगलवार की शाम जीप की चपेट में आकर घायल युवती की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। नईकोर्ट उर्फ नोनीपुर गांव निवासीनी 20 वर्षीया सेजल पुत्री मूलचंद विश्वकर्मा मंगलवार की शाम साइकिल से घर का सामान लेने निहोरगंज बाजार गई थी। सामान लेकर वापस लौटते वक्त सुदामीपुर मोड़ के पास जीप ने सेजल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सेजल गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे वाराणसी ले जाकर भर्ती कराए। वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को सेजल की मौत हो गई। युवती के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें