फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल, फिर सामने आए दो मामले,हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

Mon, 19 Sep 2022 12:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण की कोशिशें लगातार हो रही हैं। धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। ताजा मामला सिधारी और बिलरियागंज क्षेत्रों से सामने आया है।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण की कोशिशें लगातार हो रही हैं। धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। ताजा मामला सिधारी और बिलरियागंज क्षेत्रों से सामने आया है। सिधारी थाना क्षेत्र गेलवारा हरिजन बस्ती में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हो-हल्ला मचाने लगे। इसके साथ ही सूचना पुलिस को भी दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हिंदू जागरण मंच के विक्रांत का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पहले उनके साथ ही दुर्व्यवहार किया।
इसी तरह से बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुआ सागर गांव निवासी सनोज के घर पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने जाने का मामला भी सामने आया।

जानकारी होने पर भगतपुर गांव निवासी राम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत लिया। थाने लाकर पूछताछ की। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने देर शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें