बूढ़नपुर। कप्तानगंज के बनकट जगदीश गांव के पूर्व प्रधान के बेटे हरिराम यादव (60) का बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। निधन के 24 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। हरिराम के दो बेटे हैं। आरोप है कि जमीनी के विवाद के कारण दोनों अंतिम संस्कार कराने के लिए तैयार नहीं हुए। हरिराम यादव ने अपनी जमीन अपने दोनों बेटियों के नाम से वसीयत कर दी थी। इसके बाद से परिवार में विवाद बढ़ गया। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया, ताकि अंतिम संस्कार कराया जा सके, लेकिन सहमति नहीं बनी। सीओ बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। अंतिम संस्कार कराने में सहयोग करेगी।