फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीजोर में कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के नैनीजोर गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन सैकड़ों सालों से किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार प्रशासन ने मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्घालु नदी में स्नान कर पूजन अर्चन कर सकेंगे। रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर में दो दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों सालों से मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस मेले में मंदिर के पास पुरानी सरयू नदी में श्रद्धालु स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं। मेले में हजारों की संख्या में भीड़ लगी होती है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नैनीजोर मेले में दुकानदारों के आने पर पाबंदी लगा दी है। मेला परिसर में दुकान नहीं लगेंगे। श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्नान करेंगे और मंदिर में दर्शन पूजन कर घर चले जाएंगे। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को स्नान करने की छूट दी जाएगी लेकिन दुकानें नहीं लगेंगी। कोरोनावायरस के चलते यह निर्णय लिया गया है। सभी लोग अपने घरों पर ही स्नान दान करेंगे। घर पर ही त्योहार को मनाएं। थानाध्यक्ष रौनापार नवल किशोर सिंह ने बताया कि दो कांस्टेबल 28 नवंबर से ही मेला स्थल पर तैनात रहेंगे। जो किसी भी दुकानदार को दुकान लगाने से उसे रोकेंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें