फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भए प्रकट कृपाला की धुन से गूंजता रहा पूरा जनपद, निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चैत्र रामनवमी पर बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की आवाज गूंज रही थी। भगवान राम की आरती के साथ श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कप्तानगंज और मेजवां कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर उड़ाए। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही महिलाओं ने सोहर गीत गाए और भगवान की आरती उतारी। इस दौरान ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी..’ की चौपाई गूंजने लगी। श्रीराम की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों के साथ घरों में भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के कोलघाट स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण सहित हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। सगड़ी तहसील के पहलवानपुर में सुबह से ही रामजानकी मंदिर में लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। 10 बजे से ही मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ चैता का गायन शुरू हो गया।
विज्ञापन

फूलपुर और कप्तानगंज में निकाली गई शोभायात्रा
आजमगढ़। रामनवमी के अवसर पर जहां मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं कई जगहों पर शोभायात्रा भी निकाली गई। मेजवां में रामनवमी पर बाबा ऋषि जी महाराज के नेतृत्व में फूलपुर की पुरानी मिर्चामंडी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कप्तानगंज में कस्बा स्थित श्री पंचदेव मंदिर उदासीनपुरी पर श्रीरामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे-बाजे के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। 00
गुरुघाट राम जानकी मंदिर में नहीं हुआ कार्यक्रम
आजमगढ़। नगर के गुरुघाट पर रामजानकी का मंदिर है। कहा जाता है कि वन गमन के दौरान प्रभु श्रीराम यहां रुके थे। इस मंदिर में प्रतिवर्ष रामनवमी पर भजन कीर्तन और हवन का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष मंदिर के महंथ के पुत्र का निधन होने के कारण किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें