फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे से गूंजा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विघ्न विनाशक भगवान गणेश का दरबार बुधवार को घर-घर सज गया था। गणेश उत्सव पर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित श्रीगणेश मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने लड्डू का भोग लगाकर बप्पा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह विधि-विधान से भगवान गणपति का शृंगार किया गया। शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। वहीं नगर के दामोदर कटरा में श्रीगणेश के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को जिले में श्रीगणेश चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। घरों में भी लोगों ने भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह गणेश जी का भव्य शृंगार किया। इस दौरान पूजन-अर्चन को सुबह से मंदिरों में भीड़ लगी रही। शाम को हवन-पूजन के बाद देर रात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। उधर मराठी समाज के लोगों ने नगर के दामोदर कटरा में विधि-विधान से श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और लग रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे ’गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शाम को पंडाल में गणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। अहरौला संवाददाता के अनुसार आलमपुर गांव में श्रीगणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गणेश मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पौराणिक स्थल दुर्वासा मंदिर पर सुबह विधि-विधान से भगवान गणपति का शृंगार किया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कस्बा के महाजनी टोला में श्री गणपति उत्सव पूजा समिति द्वारा श्री गणपति जी की मूर्ति स्थापना की गई है। सुबह से ही पंडाल मेें गणेश जी के दर्शन को तांता लगा रहा। समिति के अध्यक्ष अमरनाथ सेठ ने बताया कि पूरे नौ दिन तक श्री गणपति महाराज इस पंडाल में विराजेंगे। नौ सितंबर को मटका फोड़ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें