राजकीय मे डिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में एक जून को जूनियर डॉक्टर व एलटी के बीच विवाद हो गया था। एलटी ने शिकायत प्राचार्य से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर बृहस्पतिवार को पुन: एलटी प्राचार्यसे मिले और शिकायत दर्ज कराने के साथ कार्रवाई की मांग किया। माइक्रो बायोलॉजी विभाग में जेआर डॉ. अनिल सिंह व एलटी कृष्ण कुमार व अरून निषाद के बीच 1 जून को विवाद हुआ था। बताया तो यहां तक जाता है कि दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई थी। इस घटना के बाद से ही लैब टेक्नीशियन आक्रोशित है और जूनियर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर एलटी बृहस्पतिवार को पुन: प्राचार्यसे मिले और कार्रवाई की मांग किया। जिस पर प्राचार्य ने पांच सदस्यी कमेटी अधीक्षक डॉ.एके गुप्ता की अध्यक्षता में गठित कर दी। इस कमेटी में डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. अंजेश चंद्र गुप्ता, डॉ. पद्मावती गौतम व डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। एलटी कृष्ण कुमार का आरोप है जूनियर डॉक्टर ने विवाद के बाद 20-25 अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ उसे लैब से बाहर खींचकर जम कर पिटाईकिया। बीच बचाव में आए दूसरे एलटी अरून निषाद को भी पीटा गया।