फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भक्तों ने जलाभिषेक करके सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
भवरनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते करते ​शिवभक्त। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
आजमगढ़। सावन महीने के पहले दिन बृहस्पतिवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से रात तक शिवालयों में दर्शन-पूजन चलता रहा। प्राचीन भवरनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। शिवभक्त गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन करते रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु कांवड़ में पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जल अर्पित किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव मंत्रों के उच्चारण से श्रद्धा का वातावरण बना रहा। सिधारी स्थित श्री इच्छापूर्ति गौरी शंकर मंदिर में पहले दिन दर्शन पूजन करने को श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना किया। बिलरियागंज में नया चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भीमबर के ब्रह्म बाबा स्थल शिव मंदिर, चांदपुर पटवध के प्राचीन शिव मंदिर, सियरहा शिव मंदिर, गद्दोपुर बडिहारी स्थित झारखंडे महादेव मंदिर में रात तक दर्शन पूजन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें