06 शहीदद्वार के पास सड़क पर लगा पोल। संवाद
- फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
आजमगढ़। शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कों का चौड़ीकरण के 15 साल बीत गए लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के कारण सड़क के दायरे में आए खंभों को शिफ्ट नहीं किया गया है। सड़क पर खंभों से हमेशा टुर्घटना की आशंका रहती है। सड़कों के चौड़ीकरण होने से पूर्व जो खंभे सड़क के दायरे में आते हैं उनको बिजली निगम हटाकर सड़क एक किनारे सुरक्षित शिफ्ट करता है ताकि इससे न यातायात व्यवस्था बाधित हो और न ही कोई दुर्घटना हो। नगर क्षेत्र में देखा जाय तो कई स्थानों पर सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। चौड़ीकरण के दौरान कई स्थानों पर विद्युत खंभे सड़क के दायरे में आ गए हैं। लगभग 15 साल होने को हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक खंभों को सड़क किनारे शिफ्ट नहीं किया जा सका है। शहर के हरबंशपुर तिराहा, शहीद द्वार, सपा कार्यालय, पुलिस लाइन गेट के सामने सड़क से खंभों को हटाया नहीं जा सका है। चालक अपने वाहनों को बचकर निकालते हैं। अक्सर इन खंभों की वजह से यातायात व्यवस्था भी बाधित हो जाती है। सड़क के खंभों से रात के समय अधिक दुर्घटना होने की संभावना रहती है। यही नहीं शहर में कई तिराहों पर बीच में खंभों को छोड़ दिया गया है। इसी के सहारे विभाग बिजली की आपूर्ति करता चला आ रहा है।