फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में आए युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज/अमिलो। मुबारपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव गुजरपार आयी एक बारात में शामिल युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के सिवान में पेड़ से लटका हुआ मिला। कुछ लोग जहां आत्महत्या की बात कह रहे है तो वहीं कुछ हत्या की भी आशंका जता रहे है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बारात जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव से आयी थी। जहानागंज थाना के कोल्हूखोर गांव निवासी शवलधारी के पुत्र पंकज की रविवार को बारात मुबारकपुर के बड़ागांव गुजरपार निवासी रामपलट के घर आयी थी। बारात में शवलधारी का भतीजा नरेश (18) पुत्र अशोक भी आया हुआ था। रात में भोजन आदि के बाद बाराती सोने के लिए जनवासे में चले गए। वहीं दूल्हे के परिजन विवाह संपन्न कराने वधू के घर चले गए। रात में किसी वक्त नरेश जनवासे से निकल कर कहीं चला गया। रात का वक्त होने के चलते किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह लोगों ने गांव के सिवान में पेड़ से शर्ट के सहारे फंदे पर लटका हुआ नरेश का शव लोगों ने देखा। घटना से घराती व बराती पक्ष में कोहराम मच गया। दूल्हा पंकज के पिता ने बताया नरेश की मां कैंसर से पीड़ित है। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर मुम्बई गए हुए है। जिसे लेकर वह कई दिनों से तनाव में था। संभवत: तनाव के चलते ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। वहीं कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे थे। सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और उसकी एक बहन बतायी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें