फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर पहुंचे दंपती के शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर जिले में बुधवार को हुई दुर्घटना में जिले के व्यवसायी और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी जबकि उनका पुत्र व भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देर रात दोनों के शव हर्रा की चुंगी स्थित घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह तमसा के किनारे राजघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी मुहल्ला निवासी अरुण कुमार टिबरेवाल (62) कपड़ा व्यवसायी थे। वह अपनी पत्नी संतोष देवी (56), पुत्र नैतिक टिबरेवाल (20) व भतीजी गुड़िया उर्फ रुक्मिणि (16) पुत्री प्रवीण के साथ कार से बुधवार को लखनऊ से आजमगढ़ के आ रहे थे। दोपहर 12 बजे सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थानांतर्गत कनकपुर गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में पलट गई थी। हादसे में अरुण कुमार और उनकी पत्नी संतोष देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बेटा और भतीजी घायल हो गए। भतीजी सुल्तानपुर में तो बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। देर रात दोनों के शव आजमगढ़ लाए गए। इसकी सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे। बृहस्पतिवार को राजघाट पर अंतिम संस्कार कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें