फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायल और मृतको का ऐप पर दर्ज होगा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (आईआरएडी) एप में सड़क हादसे से मरने और घायल होने वालों की सूचना अपडेट होगी। रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने नई कवायद शुरू की है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनआईसी के साथ मिलकर एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस तैयार करने के लिए एक एप तैयार किया है। जिसपर हादसों में घायल और मृतकों का आंकड़ा दर्ज होगा। आईआरएडी अपने जिले में होने वाली दुर्घटनाओं का विवरण दर्ज करेगा। इस एप्लीकेशन के जरिए पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को ऑन स्पॉट दर्ज कर रही है। परिवहन विभाग गाड़ियों का मोटर व्हीकल इंस्पेक्शन कर रहा है। हाईवे डिपार्टमेंट दुर्घटना स्थल की रोड डिटेल अपडेट करेंगे। चिकित्सा विभाग रोड एक्सीडेंट के घायलों की सूचना अपडेट करेगा। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए डाक्टरों, कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया है। बताया गया कि एप के प्रयोग से हादसों में होने वाले नुकसान को कम करने के साथ ही भविष्य में मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें