फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटवर्ती क्षेत्र में घाघरा का कटान हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। घाघरा का जलस्तर कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। रविवार को घाघरा में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। इसके बाद नदी जलस्तर घट रहा लेकिन कटान में तेजी आई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में बदरहुंवा गेज पर 10 सेमी. तो डिघिया गेज पर 9 सेमी. नदी का जलस्तर घटा है। बदरहुवां गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर है, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। रविवार को बदरहुवां गेज पर नदी का जलस्तर 70.10 मीटर दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 10 सेमी घटकर 70.00 मीटर पहुंच गया। इसी प्रकार डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर है, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर रविवार को जलस्तर 69.52 मीटर था जो सोमवार को 9 सेमी. घटकर 69.43 मीटर पहुंच गया। घाघरा नदी का जलस्तर घटने-बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है। परसिया गांव के दक्षिण महुला गढ़वाल बांध से उत्तर कटान तेज हो गई है। घाघरा के कटान से विशाल पीपल का पेड़ घाघरा की कटान में गिर समा गया। डीह स्थान भी घाघरा में समा गया। परसिया, सहबदिया, महुला आदि गांवों के किसानों की जमीन काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें