फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाड़ में प्रवाहित करंट ने ली दो की जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पशुओं से सब्जी को बचाने के लिए बाड़ में प्रवाहित करंट से दो लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठरा गांव निवासी सत्य प्रकाश पाठक उर्फ हरिहर पंडित पूजा पाठ करते हैं। उनके द्वारा लोगों के घर जाकर विधि विधान से पूजा कराई जाती है। उनके पुत्र विनोद पाठक (44) की हाफिजपुर में कपड़े की दुकान है। विनोद पाठक अपने घर के सामने खेत में सब्जी बोए थे। सब्जी की सुरक्षा के लिए उन्होंने लोहे के तार का बाड़ बनाया था। इस बाड़ से पशुओं को दूर रखने के लिए बाड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में बजड़ा काट रहे थे। इसी दौरान वह बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ कर तड़पने लगे। इसी बीच शहर के हाफिजपुर के आगापुर गांव निवासी राजमिस्त्री जगदीश चौहान (50) साइकिल से अपने घर पूजा कराने के लिए हरिहर पंडित के घर के सामने पहुंचे थे। तभी विनोद पाठक को तड़पते देख वह भी साइकिल छोड़ कर विनोद को बचाने के लिए चले गए। विनोद को पकड़ते ही जगदीश भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। किसी प्रकार लोगों ने करंट को बंद कर दोनों को अलग किया। इसके बाद लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


उधर जानकारी होने पर सदर विधायक और सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंच गए और परिवार को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें