फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक ही चलेगी कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया है कि कोर्ट अब सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक ही चलेगी। एक मई से 30 जून तक जनपद में कलेक्टर-जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व-कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों तथा राजस्व-फौजदारी अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट का कार्य का समय प्रातः 6.30 बजे से दोपहर 12.30 तक निर्धारित किया गया था। वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं अधिक तापमान के कारण वादकारियों के हित को देखते हुए सुबह 08ः30 बजे से प्रातः 10ः30 बजे तक ही न्यायालय का कार्य संचालित किया जाय। समस्त पीठासीन अधिकारी उक्त का अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें