फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद चल रही तमसा पैसेंजर का स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद से वाराणसी के लिए अभी तक ट्रेन की कोई सुविधा नहीं है। कोरोना काल से पहले तमसा पैसेंजर चलती थी जो कोरोना काल में बंद हो गई। लेकिन अब रेलवे ने इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। 21 मई से एक्सप्रेस ट्रेन का किराया चुकाकर यात्री इससे सफर कर सकेंगे। आजमगढ़ से वाराणसी प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं। लेकिन लोगों के आवागमन के लिए बस ही एकमात्र विकल्प है। जिसके कारण काफी दिनों से वाराणसी से लालगंज -आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है। लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। कोरोना काल से पहले आजमगढ़ से मऊ होते हुए सुबह सवा पांच बजे तमसा पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाता था। लेकिन कोरोना काल में इस ट्रेन को भी बंद कर दिया गया। काफी दिनों से लोगों द्वारा फिर से इसके संचालन की मांग की जा रही थी। आखिरकार रेलवे विभाग ने इसके संचालन का निर्णय लिया। लेकिन यह ट्रेन अब तमसा पैसेंजर ट्रेन के समय पर ही स्पेशल ट्रेन के रूप में 21 मई से संचालित होगी। जो आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे निकलकर 9.45 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। जो उसी दिन शाम 18.50 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन से चलकर 11.05 बजे आजमगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। लोक सूचना अधिकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तमसा पैसेंजर कोरोना काल से ही बंद चल रही थी। अब इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा चुकता करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें