फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ननिहाल आए बालक की पोखरी में डूब कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव स्थित पक्का पोखरा में बृहस्पतिवार को नहाने गए बालक की डूब कर मौत हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पोखरे से शव को बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली। गोरखपुर जिले के बेलीपार निवासी अरहान (15) पुत्र सुफियान की अंजान शहीद गांव में ननिहाल है। मामा अफराज के घर शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अरहान परिजनों के साथ 10 दिन पूर्व आया हुआ था। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग साढ़े 11 बजे वह गांव के अन्य बच्चों के साथ पोखरे पर नहाने गया था। सीढ़ी पर पैर फिसल जाने वह गहरे पानी में चला गया। जब तक उसे बचाया जाता वह डूब गया। बच्चे भाग कर गांव पहुंचे और लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और कुछ युवक अरहान की तलाश में पोखरी में उतर भी गए। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। जिन्होंने लगभग चार घटे की मशक्कत के बाद अरहान का शव पोखरी से बरामद किया। अरहान दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। अरहान की मौत से परिजन रोते बिलखते रहे। उधर, गांव में उसकी मौत से माहौल गमगीन रहा। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें