फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 22 फरवरी को आएंगे मुख्यमंत्री, अहरौला कप्तानगंज मार्ग का करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज परिसर में 22 फरवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बृहस्पतिवार से व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दी गई है। इसी कार्यक्रम के दौरान अहरौला–कप्तानगंज 21 किलोमीटर लंबे मार्ग का शिलान्यास भी किया जाना है। 23 जनवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 22 फरवरी को अहरौला में समरसता रैली आयोजित किए जाने की घोषणा की थी। यह रैली जनता इंटर कॉलेज स्थित बाग में प्रस्तावित है, इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य के शामिल होने की संभावना है। इसी कार्यक्रम के दौरान अहरौला–कप्तानगंज 21 किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले करीब 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने 27 जनवरी को जनता इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया था। सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि 22 फरवरी को समरसता रैली प्रस्तावित है, इसमें मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री आ सकते हैं। कार्यक्रम में दो लाख लोगों पहुंच सकते हैं। जल्द ही कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें