फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक प्रधानी का चार्ज और मुहर नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां विकास खंड के मेहनाजपुर गांव की ग्राम प्रधान ने अपने ही समर्थक से आजिज आकर शुक्रवार को डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने समर्थक पर बिना अपनी अनुमति के ब्लाक कर्मचारियों से मिलकर गांव में विकास कार्य कराने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान पूजा प्रजापति पत्नी राजकुमार प्रजापति ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके समर्थक रहे प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह बिना उनसे पूछे ही गांवों में कार्य करा रहे हैं। जब भी वह प्रदीप सिंह से प्रधानी का चार्ज, मुहर की मांग करती हैं तो वह टालमटोल करते हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा गांव में इंटरलाकिंग आदि के कार्य भी ब्लाक कर्मियों की मिलीभगत से कराए जा रहे हैं। आजिज आकर जब वह अपने पति के साथ उनके घर पहुंची तो प्रदीप सिंह ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने डीएम को बताया कि उक्त समर्थक आपराधिक प्रवृत्ति का है। ऐसे में उनका परिवार डरा सहमा हुआ है। उन्होंने डीएम से परिवार के सुरक्षा की मांग की। साथ ही प्रदीप सिंह द्वारा गांव कराए गए कार्यों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीएम से कहा कि किसी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उन्हें ग्राम प्रधानी का चार्ज दिलाया जाए। ताकि वह अपने गांव का समुचित विकास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें