फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खड़ी सरसों की फसल कटवा कर ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। दीदारगंज के गोसडी गांव में दबंगों ने मनोज कुमार सिंह की खड़ी सरसों की फसल को काटकर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि गांव के एक जाति के मनबढ़ और दबंग कई दिनों से फसल काट रहे थे। शनिवार रात हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर महिलाओं को आगे कर पूरी फसल काट ले गए। पीड़ित ने वीडियो बनाकर वायरल किया और पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। मनोज ने बताया, हम दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। दबंग परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मार्टीनगंज चौकी प्रभारी रूपेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें