फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सांड ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 30 Dec 2022 07:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

नंदाव रेवला गांव निवासी जगदंबा यादव (70) सुबह अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। वृद्ध किसान को सांड़ ने कई बार अपने सीगों में फंसा कर पटक दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तो सांड़ भाग गया।
विज्ञापन
सांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव रेवला गांव में गुरुवार को एक किसान को छुट्टा सांड ने पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे। उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नंदाव रेवला गांव निवासी जगदंबा यादव (70) सुबह अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। वृद्ध किसान को सांड़ ने कई बार अपने सीगों में फंसा कर पटक दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तो सांड़ भाग गया। सांड़ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें