फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्थर जड़ी अंगूठी से शव की हुई पहचान, अब बरदह में सबूत तलाशेगी मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। मुंबई के जुहू कोलीवाड़ा समुद्र तट पर मिली सड़ी-गली लाश की गुत्थी ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मृतक की उंगली में पहनी पत्थर जड़ी अंगूठी ही वह अहम सुराग बनी, जिसके सहारे पुलिस ने शव की पहचान कारपेंटर अशोक गौड़ (40) के रूप में की। जांच की दिशा सीधे उसके करीबी परिचित वाहीद अली तक पहुंच गई। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में हत्या की परतें खुलने लगी हैं। जांच में सामने आया कि दोनों मूल रूप से आजमगढ़ के बरदह के निवासी थे। वह लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। कथित पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों को लेकर तनाव बढ़ता गया। 29 जनवरी को मालवणी स्थित फैक्ट्री में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया, जहां आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर अशोक की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर समुद्र में फेंक दिया। बताया जा रहा कि अब जांच की आंच बरदह तक पहुंच चुकी है। मुंबई पुलिस की टीम आरोपी के पैतृक घर से अहम साक्ष्य और जानकारी जुटाने के लिए बरदह आने वाली है। माना जा रहा है कि यहां से मिलने वाले सुराग केस को निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। उधर मृतक का भाई अमित गौड़ अभी मुंबई में डटा हुआ है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। मृतक के भाई अमित गौड़ ने बताया कि उन्हें शव को लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस बुलाया गया था लेकिन उन्होंने शव को नहीं लिया। वहीं पर छोड़कर अपने कमरे पर चले आए। हालांकि सांताक्रूज थानाध्यक्ष शिंदे ने कहा कि दो-तीन दिन का और समय दीजिए पूरा खुलासा कर देंगे। अमित गौड़ ने बताया कि उसने पुलिस से कहा कि उसे पूरा शव चाहिए हिंदू धर्म में पूरे शव का अंतिम संस्कार किया जाता है अधूरे शव का नहीं और हम बार-बार शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिंदे ने कहा बहुत जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें