फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में 65 वर्षीय निवासी लालचंद निषाद का शव शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे गांव के पोखरे में मिला। मृतक गांव के पोखरे में मछली पालन की देखरेख का कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि लालचंद निषाद शुक्रवार सुबह पोखरे पर मछली पालन की देखरेख के लिए गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू किए। रात में जब परिजन सहित ग्रामीण पोखरों में खोजबीन कर रहे थे तो उनका शव पोखरे के किनारे पानी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लालचंद निषाद एक पुत्र और दो पुत्रियों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें