फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साड़ी के सहारे लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में एक युवक ने बुधवार की भोर में साड़ी के सहारे नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि एसओजी द्वारा जमीन को लेकर उक्त युवक के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। दोपहर बाद हुए पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने शव ले जाने से इन्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

देवखरी गांव में बुधवार की भोर में गांव निवासी दिल बहादुर सिंह 45 नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटककर अपनी जान दे दी। वहीं मृतक के पुत्र उत्कर्ष व भांजे ने आरोप लगाया कि एक जमीन को लेकर पुलिस या एसओजी टीम द्वारा उस पर दबाव बनाया जा रहा था। रात में यह टीम उसके घर पहुंची भी थी। मौके पर पहुंच सीओ सिटी ने लोगों से तहरीर देने की बात कही।
भांजे रविकांत सिंह ने बताया कि उसके मामा की एक जमीन को कंहेनपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपने नाम करा लिया था। इस मामले में उसे धोखाधड़ी के मुकदमे में एक वर्ष जेल भी काटनी पड़ी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने जेल से बाहर आकर इनको तमंचे के साथ पकड़वाकर जेल भेज दिया। हाल ही में छूटकर आए थे। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थी। बुधवार को एसओजी टीम के लोग आए थे। वह कई बार आए। जिससे वह काफी दबाव में थे और उन्होंने इसी दबाव में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिवार वालों को इसकी शिकायत करने की बात कही। वहीं दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था सीसीटीवी फुटेज हमने पुलिस को उपलब्ध कराई है। उसमें जो लोग नजर आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए तभी हम शव को लेकर जाएंगे।
फिलहाल मामला आत्महत्या का है। परिजनों का एसओजी को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं यह जांच का विषय है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन, इनके ऊपर पहले के मुकदमे दर्ज थे। गौरव शर्मा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें