फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार दिन से लापता विवाहिता का शव पोखरी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पोखरी में महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मंगरावा गांव निवासी सविता पुत्री भरत राम के रूप में की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। वहीं तीन दिन पूर्व मृतका सविता के पति नागेंद्र ने गंभीरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी नागेंद्र पुत्र रामवृक्ष पुणे गया था। उसकी इंस्ट्राग्राम से गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सविता (33) से दोस्ती हो गई। बातचीत होते-होते दोनाें में प्यार हो गया। जबकि सविता की शादी हो चुकी थी और वह तीन बच्चों की मां भी थी।
उधर, नागेंद्र पूणे से गुजरात में रहकर काम करने लगा। सविता अपने बच्चों और पति को छोड़कर गुजरात में रह रहे प्रेमी नागेंद्र के पास चली गई। जब सविता के पति को जानकारी हुई कि वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी नागेंद्र के पास गई है तो वह उसे तलाशते हुए 19 सितंबर को गांव में पहुंचा। यहां पता चला कि सविता गांव में नहीं आई है। फिर वह वापस दिल्ली चला गया।
विज्ञापन

कुछ दिन दोनों इधर-उधर रहे इसके बाद 25 सितंबर को नागेंद्र सविता को अपने गांव फैजुल्लाहपुर लेकर पहुंचा। छह अक्तूबर की भोर में सविता घर से निकली और वापस नहीं आई। इसके बाद नागेंद्र ने सात अक्तूबर को गंभीरपुर थाने में सविता की गुमशुदा दर्ज कराई। इसी बीच बृहस्पतिवार को फैजुल्लाहपुर गांव से पश्चिम तरफ पोखरी में एक व्यक्ति ने शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त सविता के रूप में की।
वहीं मंगरावा गांव निवासी एवं मृतका के पिता भरत राम ने बताया कि वह अपनी लड़की सविता की शादी फिरोजाबाद में किए थे। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर नागेंद्र के साथ चली आई। थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें