फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भागवत कथा धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देती है

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। मुंडियार स्थित सिद्ध पीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की रात में पूर्णाहुति के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ का समापन हो गया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक गंगोत्री महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने ईश्वर की लीला, ईश्वर प्रेम, माता-पिता की सेवा और मानव जीवन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्णाहुति पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कलयुग में मनुष्य को सन्मार्ग दिखाने का सर्वोत्तम माध्यम है, जो व्यक्ति के इस लोक और परलोक दोनों को सुधारने की क्षमता रखती है। उन्होंने बताया कि जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां शरीर त्याग चुके जीव भी अपने पापों से मुक्त होकर मोक्ष के भागी बनते हैं। इस दौरान अनिल महाराज, सुरेश मौर्य, योगेश विश्वकर्मा, राजेश मोदनवाल, महेंद्र यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें