क्षेत्र के सहुवल स्थित दुर्गा प्रसाद परासर जुनियर हाईस्कूल के परिसर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुरुआत अहरौला थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने नीम और कदम का पौधा लगाकर किया। उन्होंने बच्चों को विद्यालय परिसर में लगे पौधे का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। साथ ही लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम दो पौध लगाने की अपील की। प्रबंधक अवधेश सिंह ने कहा कि जिस तरह हमारे बच्चे जन्म लेते हैं, हम उन्हें प्यार दुलार, धूप-छांव से बचाकर बड़ा करते हैं। वहीं बच्चे बड़े होकर हमारे बुढ़ापे का सहारा बनते हैं। ठीक उसी तरह यह पौधे किसी पुत्र से कम नहीं होते। पप्पू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, स्वामीनाथ, प्रमोद, राजेश, रामप्रसाद, शैलेंद्र, हौसिला आदि मौजूद रहे।