एंटी करप्शन की ओर से पकड़ा गया आरोपी आकाश यादव। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक आकाश यादव को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। टीम आरोपी आकाश को लेकर कोतवाली पहुंची। एंटी करप्शन टीम के आनंद कुमार वर्मा की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी आकाश यादव और स्टेनो धर्मेंद्र राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जीयनपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी चंद्रशेखर शर्मा ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके विद्यालय की स्थायी मान्यता दिलवाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग जा रही है। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम बुधवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे बीएसए कार्यालय पहुंची। अधिष्ठान कक्ष में कनिष्ठ सहायक आकाश यादव को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दो लोक सेवक साक्षियों के समक्ष रिश्वत में लिए गए नोट बरामद किया गया।