फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपू हत्याकांड के फरार आरोपियों पर बढ़ी ईनाम की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फरार चल रहे चार अभियुक्तों पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने सोमवार की शाम इनाम की राशि बढ़ा कर 50-50 हजार कर दिया है। इसके पूर्व इन चारों अभियुक्तों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को उनके जीयनपुर कस्बा स्थित आवास के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सीपू सिंह के बड़े भाई संतोष सिंह उर्फ टीपू ने कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह व उसके सहयोगियों को नामजद किया था। कुंटू सिंह वर्तमान में कासगंज जेल में बंद है। तो वहीं उसके चार सहयोगी विजय यादव उर्फ सचिन निवासी हसनपट्टी, मोहम्मद रिजवान निवासी समुद्रपुर थाना कोतवाली जीयनपुर, अभिषेक सिंह उर्फ मोनू निवासी खुटहन थाना तरवां व अरविंद कश्यप निवासी चकिया कसवन थाना मेहनाजपुर अभी फरार चल रहे है। वहीं डीआईजी अखिलेश कुमार ने सोमवार की शाम इन चारों फरार अभियुक्तों पर ईनाम की राशि बढ़ाते हुए 50-50 हजार कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर इन चारों फरार अभियुक्तों के घर पर कुर्की की भी कार्रवाई की जा चुकी है। इसके तहत मंगलवार को दिन में दो बजे पुलिस ने विजय यादव के हसनपट्टी गांव स्थित घर पर दबिश दिया। दबिश कवायद के दौरान एसओजी व जीयनपुर कोतवाली पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें