फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से बनी आलमारी ढही, दब कर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सिधारी थाना के शाहगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में ईंट से बनी आलमारी ढह गई। जिसके मलबे में दब कर मासूम की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। शाहगढ़ निवासी सिंटू सोनकर की चार वर्षीय पुत्री सुंदरी सोनकर शनिवार को घर में खेल रही थी। वहीं सिंटू का छोटा भाई बैठ कर भोजन कर रहा था। इसी दौरान पक्के मकान में ईंट से बनी आलमारी अचानक भरभरा का ढह गई। सुंदरी व सूरज मलबे में दब गए। मलबे में दोनों के दब जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम सुंदरी को मृत घोषित कर दिया जबकि सूरज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें