फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखावे के लिए बुनकरी करता था आतंकी सबाउद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एटीएस द्वारा गिरफ्तार आतंकी सबाउद्दीन मूल रूप से बुनकरी का काम करता है। मंगलवार की शाम जैसे ही सबाउद्दीन की आतंकी के रूप में गिरफ्तारी की खबर घर पर पहुंची तो परिवार के लोग सकते में आ गए। घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोग किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार करते रहे। सबाउद्दीन आजमी पांच भाइयों में सबसे छोटा है। सभी संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। घर पर ही हथकरघा लगा हुआ है, जिसे सबाउद्दीन के सभी भाई मिल कर चलाते हैं। उसके पिता का निधन हो चुका है। तीन बड़े भाइयों जियाउद्दीन, मुसलउद्दीन, नुरुद्दीन की शादी हो चुकी है। चौथे नंबर के भाई मो. सालिम व सबाउद्दीन की शादी नहीं हुई है। बड़े भाई मुसलउद्दीन ने बताया कि सबाउद्दीन घर पर ही रहकर बुनकरी का काम करता रहा है। पांच साल पूर्व वह मुंबई गया था। वहां एक माह तक रह कर एसी का काम किया था। सबाउद्दीन का चौथे नंबर का भाई मो. सालिम रोजी रोटी के लिए दुबई में रहता था और एक माह पहले ही वह लौटा है। सबाउद्दीन को एटीएस ने अमिलो स्थित घर से ही उठाया था, लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं थी कि उसे आतंकी के रूप में तार जुड़ने के चलते उठाया गया है।
विज्ञापन

ओवैसी की पार्टी का था सक्रिय सदस्य
अमिलो। सबाउद्दीन सांसद असउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का सक्रिय सदस्य है। मुहल्ले के लोगों व परिजनों के अनुसार, वह आगामी चुनाव में नगर पालिका वार्ड नौ अमिलो से ओवैसी की पार्टी से सभासदी का चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था। एटीएस की टीम ने आठ से दस लोगों को मुबारकपुर थाना क्षेत्र से उठाया था। अमिलो से तीन लोगों को उठाया गया था। इनमें सबाउद्दीन के अलावा अबु होमैद व अयान भी शामिल हैं। अबु होमैद व अयान सोमवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे घर लौट आए। इसके बाद से दोनों घरों में ही हैं और इनके परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें