फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंधी-बारिश से 4.3 डिग्री लुढ़का तापमान, 12 और 13 जून के लिए यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक आंधी-बारिश होने लग रही है। मंगलवार की रात आई आंधी-बारिश का असर रहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.4 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को उमस महसूस हुई। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को फिर से आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार की रात में लगभग 9:30 बजे आई आंधी-बारिश का असर रहा कि बुधवार को दिन में हल्की धूप रही। शुक्रवार और शनिवार को 60 से 70 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक-दो दिन तक आंधी-पानी का दौर रहेगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें