फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कम वसूली पर तहसीलदार होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने खनिकर्म से संबंधित वसूली कार्य की समीक्षा तहसीलदारों से की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि 28 तक अनिवार्य रूप से सभी ईंट-भट्ठों की वसूली शत-प्रतिशत की जाए, अन्यथा कम वसूली के लिए जिम्मेदार संबंधित तहसीलदार के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील सदर के तहत 91 में से 57, सगड़ी के तहत 100 में से 63, लालगंज के तहत 45 में से 35, फूलपुर के तहत 50 में से 37, बूढ़नपुर के तहत 46 में से 24, निजामाबाद के तहत 68 में से 46, मेंहनगर के तहत 44 में से 32 एवं मार्टीनगंज के तहत 42 में से 29 वसूली कराई जानी शेष है। तहसीलदारों ने कहा कि दो दिन के अंदर सभी बकाया वसूली करा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें