फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरा पट्टी गांव में आम के पेड़ पर एक किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव पर कई जगह चोट के निशान थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी आलोक कुमार (13) पुत्र जोगेश राम मंगलवार की शाम पांच बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर परिजन तलाश रहे थे। बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से सौ मीटर दूर गांव के ही कुछ युवक बकरी चराने गए थे। जिनकी नजर आम के पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें