तहबरपुर थाने में तीन मई को तहरीर दिया गया कि दो मई को उसके घर में पीछे की दीवार फांद कर शिवांश यादव घुसा और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय उसके दो साथी बाहर बाइक से खड़े थे और उसका इंतजार कर रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवांश यादव को उसके घर से ही गिरफ़्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।