रानी की सराय। थाना क्षेत्र के ऊजी छावनी गांव में बुधवार की रात सांप एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ऊजी छावनी गांव निवावी छांगुर प्रजापति के पुत्र अमन प्रजापति (16) बुधवार को दिन में आटा की चक्की के पीछे झाड़ियों में गया था। वहां सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसको लेकर झाड़ फूंक कराने जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एकलौते पुत्र अमन की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन की मौत के बाद गांव के लोगों ने उक्त सांप को खोजकर रात में ही मार डाला।