आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश चौहान (17) की शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय वह शादी विवाह में प्रयोग होने वाले रोड लाइट को लेकर किसी वैवाहिक समारोह में चल रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रोड लाइट संचालक शिव कुमार गुप्ता निवासी कस्बा लालगंज के खिलाफ देवगांव कोतवाली में तहरीर दिया। तहरीर में उसने बताया कि पैसे का लालच देकर वह शुक्रवार की रात उसके पुत्र को चेवार गांव ले गया था। जहां रोड लाइट ढोने के दौरान करंट से उसकी मौत हो गई। संवाद