फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेमी से तकरार के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जगमलपुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी खुशी ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका कक्षा 10 की छात्रा थी। परिवार में तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। घटना शनिवार के दोपहर की है। मां सुमन ने बताया कि रोज की तरह वह शनिवार को भी नजदीकी निजी स्कूल में भोजन (मिड-डे मील) बनाने गई थी। दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि उसकी बेटी घर के एक कमरे में चूले के सहारे साड़ी से लटक रही है। घर पर उस समय छोटी बहन शिवांगी मौजूद थी। उसी ने यह सूचना दी। पिता मूलचंद हैदराबाद में काम करते हैं। एक भाई खेलने गया था। बताया कि शनिवार को खुशी एक लड़के से मिलने गई थी। आरोप है कि उस लड़के ने उसे मारा-पीटा। इसी बात से परेशान होकर खुशी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि घटना प्रेम संबंधों में आई तकरार के कारण हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें